रायपुर में कचरा कलेक्शन ने पकड़ी रफ्तार, वार्डों में उतरे 210 से ज्यादा वाहन



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र में बीते कई दिनों से प्रभावित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था अब तेजी से सामान्य होने लगी है। अनुबंधित सफाई एजेंसी रामकी कंपनी के लगभग 95 प्रतिशत हड़ताली ठेका सफाई कर्मचारी मंगलवार को ड्यूटी पर लौट आए और शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों ने कंपनी के 210 से अधिक आईएमवी मिनी टिप्पर वाहनों के साथ वार्डों में पहुंचकर घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य शुरू किया। दलदलसिवनी डंपिंग यार्ड से सफाई वाहनों को रवाना करने के दौरान नगर निगम और रामकी कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान नगर निगम के कार्यपालन अभियंता एवं नोडल अधिकारी योगेश कडु, जोन-9 कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, रामकी कंपनी के लोकल हेड योगेश कुमार सहित अन्य अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे। गौरतलब है कि रामकी कंपनी के ठेका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिछले 4-5 दिनों से शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था प्रभावित हो गई थी, जिससे कई वार्डों में गंदगी और कचरे का अंबार लगने लगा था।

स्थिति को देखते हुए महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने सफाई व्यवस्था को जल्द सामान्य करने के सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की पहल से अधिकांश कर्मचारी वापस काम पर लौट आए हैं। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो जाएगी और सभी वार्डों में नियमित कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाएगा।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS RAIPURMEKACHRACOLLECTIONNEWS KACHRACOLLECTIONNEPAKDIRAFTAARNEWS VARDOMEUTRE210SEJYADAVAHANNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER