पैसे को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। विधानसभा थाना क्षेत्र के आमासिवनी बस्ती में चार युवकों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आमासिवनी बस्ती में एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान सुकृत खांडे (35 वर्ष) निवासी पीएम आवास, आमासिवनी के रूप में हुई।

अस्पताल में इलाज के दौरान सुकृत खांडे की मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रुपये के लेनदेन से शुरू हुआ विवाद

प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि घटना की वजह रुपये का लेनदेन था। इसी बात को लेकर सुकृत खांडे और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में राकेश गुप्ता उर्फ पानी, देवदास बंजारे, विक्की साहू और एक नाबालिग का नाम सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दबोचे आरोपी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत आरोपियों की तलाश शुरू की। अलग-अलग टीम बनाकर संदिग्धों की तलाश की गई और कुछ ही समय में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की असली वजह क्या थी और घटना की पूरी प्लानिंग किस तरह की गई थी। मामले में हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS VIDHANSABHANEWS RAIPURVIDHANSABHANEWS PAISOKOLEKARHUYEVIVADMECHAKUMARKARHATYANEWS CHAKUMARKARHATYANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER