पब्लिक स्वर,बचेली। बचेली नगर के प्रतिष्ठित आदर्श माध्यमिक शाला (अंग्रेजी माध्यम CBSE), सरस्वती स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम वितरण हेतु एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के कक्षा छठवीं और सातवीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस समारोह में छात्र-छात्राओं के चेहरे अपनी उपलब्धि पर खिले नजर आए।
शत-प्रतिशत रहा विद्यालय का परिणाम
इस वर्ष शाला का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था को दर्शाता है। मेधावी छात्र-छात्राओं ने कड़े परिश्रम के बल पर शानदार अंक अर्जित किए।
प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का विवरण:
कक्षा छठवीं: इस कक्षा में जोगा ने 96% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। लिशा ने 94% के साथ दूसरा और ज्योति ने 85% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
कक्षा सातवीं: प्राची ने 89.30% अंकों के साथ प्रथम रैंक हासिल की। वहीं खुशबू ने 88.10% के साथ द्वितीय और तान्या ने 77.60% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शाला प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष सूरज कुमार जायसवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि, "शिक्षा ही भविष्य की चाबी है, इसलिए आगे भी इसी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई जारी रखें।"
इसके साथ ही उन्होंने पालकों से सीधा संवाद करते हुए बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रगति पत्रक सौंपकर प्रोत्साहित किया गया। उक्त कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों समेत शाला की प्राचार्या शिखा परते, शिक्षकगण शैलेश साहू, दुर्गेश देवांगन, भारती कर्मा, अंजू पारधी, तथा बिम्बिता नायक उपस्थित रहें।

User 1













