पब्लिक स्वर,अभनपुर,रायपुर। रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र अंतर्गत खोलागांव में एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय युवक राहुल तारक पर अपने पड़ोस में रहने वाली 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना उस समय की बताई जा रही है जब बच्ची की मां उसे धूप से बचाने के उद्देश्य से घर के पास (पड़ोसी) आरोपी के घर छोड़कर पोस्ट ऑफिस गई थी।
इसी दौरान आरोपी ने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, वही उक्त घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची के परिजनों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

User 1











