कोर्ट परिसर में गिरा विशालकाय पीपल का पेड़, महिला गंभीर रूप से घायल



post

पब्लिक स्वर,कोरबा। कोरबा जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। मुख्य गेट के पास खड़ा पुराना पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। उस समय परिसर में वकील, पक्षकार और कर्मचारी मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

इस दौरान 45 वर्षीय सुनीता बाई पेड़ की चपेट में आ गईं। उनके सिर पर भारी डाल गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना देकर उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पेड़ गिरने से परिसर में खड़ी दो कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि स्टैंड में खड़ी करीब 15 से 20 मोटरसाइकिलें भी दबकर टूट गईं। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर राहत कार्य शुरू किया।

नगर निगम की टीम ने क्रेन और गैस कटर की मदद से गिरे हुए पेड़ को हटाने का काम शुरू किया, जो देर शाम तक जारी रहा। स्थानीय वकीलों का कहना है कि पेड़ काफी पुराना और जर्जर था, जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से यह हादसा हो गया।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS KORBANEWS KORBACORTPARISHARNEWS VIDHALKAYPIPALVRIKCHNEWS CORTPARISHARMEGIRAPIPALKAPEDHNEWS MAHILAGAMBHIRROOPSEGHAYALNEWS VISHALKAYPEDKICHAPETMEAAIMAHILANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER