अज्ञात कारणों के चलते युवक ने नदी में कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस



post

पब्लिक स्वर,जगदलपुर। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने इंद्रावती नदी पर बने नारायणपाल पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया।

मृतक की पहचान कोंडागांव जिले के सुलाहटी निवासी युवराज दास मानिकपुरी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक गुरुवार दोपहर नारायणपाल पुल पर पहुंचा और अचानक नदी में छलांग लगा दी। पुल पर मौजूद लोगों ने घटना को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही लोहंडीगुड़ा थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इंद्रावती नदी का जलस्तर और तेज बहाव राहत कार्य में चुनौती बना रहा। स्थानीय नाविकों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS JAGDALPURNEWS LOHANDIGUDANEWS AGYATKARNOKECHALTEYUVAKNEKIATMHATYANEWS NADIMEKUDKARATMHATYANEWS ATMHATYANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER