छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन का 6वां स्थापना दिवस संपन्न, सामाजिक एकता और स्वरोजगार पर दिया जोर



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व समाज संगठन का छठवां स्थापना दिवस गुरुवार को रायपुर स्थित वृंदावन हॉल में गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों और अलग-अलग समाजों से बड़ी संख्या में सामाजिक प्रतिनिधि, पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। समारोह की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना और आरती के साथ की गई।

कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार, स्वरोजगार, शिक्षा और छत्तीसगढ़िया अधिकारों को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहब रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेघनाथ यादव ने की, जबकि शेखर वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहब ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी संस्कृति, सामाजिक भाईचारे और मेहनतकश लोगों से है। उन्होंने युवाओं से कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने संगठन द्वारा सामाजिक जागरूकता और एकता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि शेखर वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ियों को व्यापार और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे आने की जरूरत है। आर्थिक रूप से मजबूत समाज ही अपने परिवार और सामाजिक व्यवस्था को मजबूत बना सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मेघनाथ यादव ने कहा कि सभी समाजों को जातिगत भावना से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है और सामाजिक शोषण के खिलाफ मजबूती से खड़ा हो सकता है।

रायपुर संभाग अध्यक्ष ईश्वर पटेल ने युवाओं से रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनने का आह्वान किया। उन्होंने स्वरोजगार और व्यापार को सामाजिक मजबूती का आधार बताया।

समारोह के दौरान संगठन विस्तार के तहत विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां भी की गईं। रायपुर संभाग अध्यक्ष ईश्वर पटेल की अनुशंसा पर कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, वहीं गरियाबंद जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल और रायपुर जिला अध्यक्ष नारायण सोनी की अनुशंसा पर जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों का मंच पर स्वागत कर संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। अंत में सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर ब्रम्ह देव पटेल, संत कुमार केसकर, लखन लाल साहू, जीवन सिन्हा, घनश्याम देवांगन, अनुरूप साहू, आनंद राम सिन्हा, भोजराम डडसेना, गेंदलाल वर्मा, आनंद यादव, बेनीराम बघेल, अशोक साहू, डॉ. कृष्ण कुमार पटेल, डॉ. डीपी देशमुख, भानू प्रताप साहू, नेतराम यादव, भागवत सोनी, सुमन देवांगन, मुकुंद ताम्रकार, प्रेमलाल सिन्हा, फतीश साहू, धर्मेंद्र पटेल, पूरन यादव, भरत देवांगन, पति राम पटेल, महेंद्र पटेल, पीतांबर पटेल, शेखर साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS CHHATTISGARHSARVSAMAJSANGATHANNEWS CHHATTISGARHSARVSAMAJSANGATHANKA6VANSTHAPNADIVASNEWS 6VANSTHQPNADIVASSAMPANNNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER