रायपुर में महिला आरक्षण मुद्दे पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, जनआक्रोश रैली से शहर का ट्रैफिक प्रभावित



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को राजधानी रायपुर में जनआक्रोश रैली निकाली। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में यह रैली बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक निकाली जा रही है, जहां सभा का आयोजन किया गया है।

रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, डिप्टी सीएम अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद रूपकुमारी चौधरी, कमलेश जांगड़े और लक्ष्मी वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी के कारण यह प्रदर्शन काफी बड़ा और प्रभावशाली माना जा रहा है।

बीजेपी का कहना है कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ संसद में पास नहीं होने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी ने देशभर में विरोध प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई है, जिसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ से की गई है। रैली के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर दोपहर 12 बजे से यातायात प्रभावित हो रहा है, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। यह रैली महिला आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी के आक्रामक रुख और कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक विरोध का हिस्सा मानी जा रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS MAHILAARAKCHANMUDAANEWS BJPKASHAKTIPRADARSHANNEWS MAHILAARKCHANMUDDEKOLEARBJPKASAKTIPRADARSHANNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER