बचेली-नकुलनार मार्ग: अधूरी पुलिया और उभरते गड्ढे बन सकते हैं मुसीबत, जोशी ने मुख्यमंत्री को लिखा स्मरण पत्र



post

पब्लिक स्वर,दंतेवाड़ा। विकास की डगर जब आधी-अधूरी छूट जाए, तो वह सुविधा कम और दुविधा ज्यादा बन जाती है। कुछ ऐसा ही मामला दंतेवाड़ा जिले के बचेली-नकुलनार मार्ग का है। क्षेत्र के जागरूक नागरिक प्रवेश कुमार जोशी ने मुख्यमंत्री को स्मरण पत्र भेजकर सड़क के शेष बचे अधूरे निर्माण कार्य और गुणवत्ता की ओर शासन का ध्यान आकर्षित किया है।


सराहना के साथ उठाई मांग जोशी ने, अपने पत्र में मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वीकार किया कि शासन की त्वरित कार्रवाई से वर्षों से बदहाल सड़क पक्की तो हो गई है, जिससे शिक्षकों, व्यापारियों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। लेकिन, सिक्के का दूसरा पहलू अब भी चिंताजनक है।

मुख्य समस्याएं यह है कि, सड़क तो पक्की बन गई है, लेकिन पुलिया के समीप का हिस्सा अब भी कच्चा है।
वर्षा ऋतु बेहद करीब है। यदि बारिश से पहले इस कच्चे हिस्से को पक्का नहीं किया गया, तो वहां जलभराव और भारी फिसलन के कारण बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
नवनिर्मित सड़क पर कुछ स्थानों पर अभी से गड्ढे उभरने लगे हैं, जिन्हें तत्काल "फिलिंग" की जरूरत है ताकि पूरी सड़क खराब न हो।

> "हम शासन के आभारी हैं कि सड़क पक्की हुई, लेकिन अधूरा निर्माण और उभरते गड्ढे बारिश में जानलेवा साबित हो सकते हैं। लोक निर्माण विभाग (PWD) को इसका पुनः निरीक्षण करना चाहिए।"

आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, पत्र क्रमांक 791626005301 वर्तमान में "विचाराधीन" श्रेणी में है। अब देखना यह होगा कि क्या मानसून की पहली फुहार से पहले विभाग हरकत में आता है या राहगीरों को कीचड़ और फिसलन भरी चुनौती से जूझना पड़ेगा।

जनभागीदारी ही लोकतंत्र की असली ताकत है। प्रवेश जी जैसे जागरूक नागरिकों की सजगता ही प्रशासन को जवाबदेह बनाए रखती है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री कार्यालय इस पर संज्ञान लेकर जल्द ही "फिनिशिंग टच" सुनिश्चित करेगे।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BASTARNEWS BACHELINEWS BACHELINAKULNARMARGNEWS ADHURIPULIYANEWS ADHURIPULIYAORUBHARTEGADDHEBANSAKTEHYMUSIBATNEWS SAMARANPATRNEWS CMKOSMARANPATRNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER