पब्लिक स्वर,बिलासपुर। बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उमेश गिरी (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रायपुर के काशी राम नगर का निवासी था। वह रायपुर से भोपाल की यात्रा पर निकला था, लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी जिंदगी थम गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना रेलवे ब्रिज के पास हुई, जहां उमेश गिरी अचानक ट्रेन से नीचे गिर गया। गिरने की स्थिति इतनी गंभीर थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ट्रेन से कैसे गिरा। यह हादसा महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इस पर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मृतक के पिता का नाम राजेश्वर गिरी बताया गया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में शोक का माहौल है।

User 1










