स्वामी श्री स्वरूपानंद महाविद्यालय के मेधावी छात्रों ने बढ़ाया संस्थान का मान, साक्षी देवांगन ने प्राप्त किया 8.7 SGPA



post

पब्लिक स्वर,दुर्ग। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको के वाणिज्य विभाग द्वारा बी.कॉम तृतीय सेमेस्टर (NEP) सत्र 2025-26 के मेधावी विद्यार्थियों की सूची जारी की गई है। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेहतर एसजीपीए हासिल किया है।

जारी सूची के अनुसार साक्षी देवांगन ने 8.7 एसजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं नैना नाग और जुबिया खान ने 8.6 एसजीपीए के साथ शानदार प्रदर्शन किया। ट्विंकल सोनी ने 8.3 तथा तृप्ति साहू ने 8.1 एसजीपीए प्राप्त किया। इसके अलावा दिशा साहू, पलक मानिकपुरी और प्रियंशु दुबे ने 7.9 एसजीपीए हासिल किया। अंबरीश कुमार सिंह और रोनित लाल ने 7.8 एसजीपीए प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

महाविद्यालय प्रबंधन एवं वाणिज्य विभाग ने सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। संस्था ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि लगातार बेहतर शैक्षणिक उपलब्धियां सामने आ रही हैं।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DURGNEWS HUDKONEWS DURGHUDKONEWS SWAMISHRISWAROOPANANDMAHAVIDYALAYNEWS MEDHAVICHATRAONEBADHAYASANSTHAKAMAANNEWS

You might also like!