अभनपुर post authorUser 1 26 November 2025

अभनपुर में R.E.S. का बड़ा घोटाला उजागर:ग्रामीण क्षेत्रों में सीसी रोड योजनाएँ बन रही भ्रष्टाचार की भेंट, पलौद के ग्रामीणों में गुस्सा उबाल पर



post

पब्लिक स्वर, अभनपुर। रायपुर जिले के अभनपुर जनपद पंचायत में ग्रामीण विकास के नाम पर करोड़ों की योजनाएँ चल रही हैं, लेकिन इन योजनाओं पर डाका डालने में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका लगातार संदेह के घेरे में है। गांवों के लिए स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों में खुलेआम भ्रष्टाचार, घटिया सामग्री और मनमानी का खेल चल रहा है,जो अब ग्रामीणों के गले से नीचे उतरने वाला नहीं।


RES लिख रहा नई इबारत

ताज़ा मामला पलौद गांव का

यहां ₹7,63,000 और ₹5,22,000 के सीसी रोड़ निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए थे। वार्ड क्रमांक 4 में गुड़ी पारा से सहाड़ा देव चौक तक बनाई जा रही सड़क पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।


इंजीनियर्स और एसडीओ की मिलीभगत से कैसे हो रहा भ्रष्टाचार जानिए

1.जहां 15 बोरी सीमेंट लगना चाहिए था, वहां सिर्फ 10 बोरी का इस्तेमाल किया गया।

2.सड़क की मोटाई 6 से 8 इंच निर्धारित थी, लेकिन मौके पर 3–4 इंच तक ही कंक्रीट बिछाया गया।

3.निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग और मनमानी माप की वजह से सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है।

यह पूरा मामला इस बात का ताजा प्रमाण है कि जनपद पंचायत अभनपुर में RES के अधिकारी पहले से स्वीकृत योजनाओं पर "नज़रें गड़ाए" बैठे रहते हैं और मौके का फायदा उठाकर सरकारी धन को निजी जेब में डालने का प्रयास करते हैं।


ग्रामीणों में भारी नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों की मांग और संघर्ष के बाद सड़क स्वीकृत हुई, लेकिन निर्माण ऐसा किया जा रहा है कि सड़क बारिश से पहले ही उखड़ जाएगी। मोहल्लेवासी इसे सीधे-सीधे "खुला भ्रष्टाचार" बता रहे हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


ग्रामीणों की मांग : तत्काल जांच और अधूरे कार्य को दुरुस्त किया जाए

मोहल्लेवासियों ने जनपद पंचायत व संबंधित विभाग से अनुरोध किया है कि:

1.निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए,

2.दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए

सड़क निर्माण कार्य को मानक गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

अभनपुर में सिर्फ एक ही गांव में नहीं बल्कि सभी गांवों में यही हाल है यह तो कुछ गांवों में ग्रामीण जागरूक होती है तो मामला सामने आता है नहीं तो ज़्यादातर गांवों में घोटाले को गुपचुप तरीके से अंजाम दिया जाता है।


जागरूक बनें और इस नंबर पर करें शिकायत

आप समस्त गांवों के जागरूक नागरिक चाहें तो अपने गांवों की जनहित समस्या को मो 8770102569 पर कॉल कर जानकारी दे सकते हैं।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS ABHNPURNEWS ABHNPURMERESGHOTALANEWS RESKABADAGHOTALANEWS GRAMINCHETROMECCROADYOJNANEWS CCROADYOJNAOMEBRASTACHARNEWS GRAMINOMEAKROSHNEWS PALAUDMEGRAMINAKROSHITNEWS GRAMINYOJNANEWS GRAMINYOJNAMEBRASTACHAAENEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER