धमतरी post authorUser 1 21 April 2026

ग्राम पंचायत डाही में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न, डीपेंद्र साहू ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास अत्यंत आवश्यक



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले के ग्राम पंचायत डाही स्थित हाई स्कूल एवं माध्यमिक शाला में शेड निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में डीपेंद्र साहू शामिल हुए। उनके साथ भाजपा महामंत्री राकेश साहू, पूर्व महामंत्री कालिदास सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता भगत यादव, रांवा मंडल अध्यक्ष अमन राव, ग्राम पंचायत की सरपंच सुमन देवांगन सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। भूमि पूजन के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इस शेड निर्माण से विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को धूप और बारिश से राहत मिलेगी तथा शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में भी सुविधा होगी। ग्रामीणों ने इस कार्य को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। अपने संबोधन में डीपेंद्र साहू ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में इस प्रकार के निर्माण कार्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे और ग्राम पंचायत डाही को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। भाजपा महामंत्री राकेश साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस शेड निर्माण कार्य से बच्चों को सुविधाजनक वातावरण मिलेगा और विद्यालय की गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित होंगी। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने क्षेत्र को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने शुभकामनाएं देते हुए निर्माण कार्य के सफल एवं शीघ्र पूर्ण होने की साथ बधाई दी। ग्रामवासियों में इस विकास कार्य को लेकर उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल देखा गया



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS DHAHIMESEDNIRMANNEWS DIPENDRASAHUNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER