तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, पहचान करना मुश्किल



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें रेत से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-53 पर ग्राम उमरिया के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक होंडा बाइक (CG 04 LH 2236) से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे हाइवा (CG 04 QW 9904) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हाइवा उन्हें घसीटते हुए आगे निकल गया, जिससे वे उसके पहियों के नीचे आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर खून और शव के अवशेष बिखर गए।

घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फिलहाल मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि रेत से भरे हाइवा चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं होने से हालात जस के तस बने हुए हैं।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS ARANGNEWS MANDEERHASAUDNEWS TEJRAFTAARHAIGVANEWS BAIKESAVARFOLOGOKIMAUTNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER