धमतरी post authorUser 1 21 April 2026

धमतरी में 127 किलो गांजा जब्त, ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार



post




पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिहावा पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 127.09 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 63.54 लाख रुपये आंकी गई है।


जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल की शाम सांकरा फॉरेस्ट नाका पर वन विभाग द्वारा नियमित वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध सिल्वर कार (MH10-DQ-4294) को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में भूरे रंग के टेप से पैक 62 पैकेट गांजा बरामद हुआ। सूचना मिलते ही थाना सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और विधिवत पंचनामा कार्रवाई के बाद गांजा जब्त किया गया।


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा तस्करी के लिए ले जा रहे थे। मौके से प्रयुक्त कार (कीमत करीब 9 लाख रुपये), दो मोबाइल फोन और नकद 1500 रुपये भी जब्त किए गए। इस तरह कुल जब्त संपत्ति का मूल्य लगभग 72.71 लाख रुपये है।


इस मामले में थाना सिहावा में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की धारा 20 (ख) (ii) (सी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप विष्णु खोत (41) और स्वप्नील मुलिक (31), निवासी जिला सांगली (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER