धमतरी फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान फटा 303 रायफल का चैंबर, जवान गंभीर



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले के रुद्री स्थित पुलिस लाइन फायरिंग रेंज में सोमवार को नियमित अभ्यास के समय 303 रायफल का चैंबर अचानक फट गया, जिससे निकला मेटल शेल पास में खड़े नगर सेना के जवान चौबेलाल टंडन को जा लगा। बताया जा रहा है कि उक्त हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा

सूत्रों की माने तो सोमवार सुबह पुलिस लाइन रुद्री में नगर सैनिकों की नियमित फायरिंग ट्रेनिंग चल रही थी जहां सभी जवान 303 रायफल से निशानेबाजी का अभ्यास कर रहे थे, इसी बीच एक राइफल में तकनीकी खराबी आ गई और उसका चैंबर फट गया। जिससे विस्फोट के साथ निकला धातु का टुकड़ा पास में खड़े जवान चौबेलाल टंडन के गर्दन के पीछे जा घुसा। वही घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया जिसके बाद साथियों और अधिकारियों ने घायल जवान को प्राथमिक उपचार देकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

वही दूसरी ओर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन की माने तो घायल जवान के गर्दन को छूते हुए मेटल पार्ट कान के पीछे से निकला है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और एक्स-रे रिपोर्ट के बाद आगे का उपचार तय किया जाएगा घायल जवान माना क्षेत्र का निवासी बताया गया है।

तकनीकी खराबी की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राइफल के चैंबर में तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS RUDRINEWS DHAMTARIRUDRINEWS DHAMTARIFAYRINGRENGNEWS ABHYASKEDAURANFATA303RAYFALKACHAIMBARNEWS 303RAYFALKACAIMBARFATANEWS RAYFALKACHAIMBARFANSANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER