धमतरी post authorUser 1 15 April 2026

बाबा साहब का जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय का प्रतीक : रंजना साहू

डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर हुआ भव्य समारोह का आयोजन, अतिथि के रूप में शामिल हुई भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू



post

पब्लिक स्वर,धमतरी- सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति संयुक्त मोर्चा, जिला धमतरी के तत्वावधान में दानीटोला स्थित डॉ. अंबेडकर मंगल भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उपस्थित समाजजनों ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अतिथि उद्बोधन में रंजना साहू ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है, सदैव अंबेडकर जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार पहुंचाने का जो कार्य किया, वह आज भी प्रेरणादायक है।

श्रीमती साहू ने आगे कहा कि समरसता, समानता और न्याय का उनका संदेश केवल एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए है, हमें उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए, साथ ही उन्होंने युवाओं से शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाने और समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज प्रमुख ज्ञानिकराम रामटेके ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के दबे-कुचले वर्ग को मुख्यधारा में लाने का जो ऐतिहासिक कार्य किया, वह सदैव याद रखा जाएगा। आज हमें जरूरत है कि हम उनके आदर्शों पर चलकर समाज में फैली असमानता और भेदभाव को समाप्त करें तथा एक समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने आयोजन में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को सामाजिक जागरूकता का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज प्रमुख, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित सभी ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समरसता स्थापित करने का संकल्प लिया। आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया तथा बाबा साहब की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू, जनपद सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता मुकेश यादव, भाजपा महिला मोर्चा मंत्री पवित्रा दीवान पालन राम मेश्राम, दीपक बैध, राकेश रंगारी, वर्षा वैध, सुनीता गजबेर, रोमी गजबीर, गणेश खापर्डे, राकेश वैध सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS RANJANASAHUNEWS

You might also like!