अभनपुर post authorUser 1 21 April 2026

अभनपुर में आज धूमधाम से मनाई जाएगी दानवीर भामाशाह जयंती



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। तहसील साहू संघ, अभनपुर के तत्वावधान में इस वर्ष दानवीर भामाशाह जयंती का आयोजन 21 अप्रैल 2026, मंगलवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम ग्राम बेलभाठा (गिरोला), अभनपुर स्थित तहसील साहू संघ परिसर में आयोजित होगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे से किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

तहसील साहू संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि भामाशाह जयंती समाज के लिए प्रेरणा का प्रतीक है, जो त्याग, दान और समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाती है। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष तुलेश साहू, उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू, पुष्पा साहू, संगठन सचिव लोमेश साहू, कुंती साहू सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS ABHANPURNEWS DANVEERBHAMASAHJAYANTINEWS ABHANPURMEAAJMANAIJARAHIVEERBHAMASAHKIJAYANTINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER