तालाब किनारे मिली लाश की गुत्थी सुलझी, पहचान के बाद जांच तेज



post

पब्लिक स्वर,दुर्ग। दुर्ग जिले के नंदनी थाना क्षेत्र के अहेरी गांव में तालाब किनारे मिली अज्ञात लाश की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतक की पहचान बोडेगांव निवासी 45 वर्षीय तेजपाल उर्फ लाला ताम्रकार के रूप में हुई है। शव दो दिन पहले बरामद हुआ था और उसकी हालत काफी खराब एवं क्षत-विक्षत होने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा था। मामले में पुलिस ने पहले मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान स्थानीय स्तर पर पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान सुनिश्चित की गई। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

एडिशनल एसपी मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि शव की स्थिति खराब होने के कारण मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या किसी अन्य कारण से हुई मौत। पुलिस फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DURGNEWS NANDNITHANANEWS DURGNANDNITHANANEWS TALABKINAREMILILASHKIGUTTHISULJHINEWS LASHKIGUTTHISHULJHINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER