रिपोर्ट - राजेश रात्रे
पब्लिक स्वर धमतरी - पब्लिक स्वर की खबर का एकबार फिर से बड़ा असर हुआ है दिल्लीराजहरा की लक्षणी को बोरझरा राशन दुकान से एक साथ चार महीने का राशन उपलब्ध करवाया गया है।
गौरतलब है कि लक्षणी बाई स्वास्थ्य खराब होने के कारण दिल्लीराजहरा से अपने गृहग्राम बोरझरा में रहने आई है।इस दरम्यान उचित मूल्य की दुकान से मार्च महीने का राशन उन्हें नहीं दिया गया था।अस्वस्थ महिला को राशन नहीं देने का खबर पब्लिक स्वर ने प्रकाशित किया था।
खबर को उच्च अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर खाद्य निरीक्षक नीतू नेताम को जांच में भेजा उन्होंने दुकान संचालक व पीड़ित लक्ष्णी बाई से पूछताछ की जिसमें दुकान संचालक ने मार्च महीने का राशन नहीं देना स्वीकार किया ।खाद्य निरीक्षक नीतू नेताम में तत्काल लक्षणी को राशन देने निर्देशित किया।आज उन्हें अप्रैल से जून के अलावा बीते मार्च महीने का राशन दिया गया है।
वहीं बोरझरा में पहली दफा ऐसा हुआ ही कि महीना बीतने के बाद हितग्राही को राशन दिया गया है। वहीं चार महीने का एक साथ राशन मिलने से लक्षणी के चेहरे पर मुस्कान आई है।

User 1












