पब्लिक स्वर,रायपुर। राज्य सरकार ने आबकारी विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभाग के 30 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला किया है। इस संबंध में आबकारी विभाग द्वारा आदेश जारी कर उन्हें नई पदस्थापना दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को स्थानांतरित किया गया है। तबादला सूची में आबकारी विभाग के कई कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें नए कार्यस्थलों पर भेजा गया है।
विभाग ने सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। आदेश जारी होने के साथ ही विभागीय स्तर पर तबादलों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
सरकार के इस निर्णय को विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

User 1.jpg)


.jpg)





