पब्लिक स्वर,बालोद। बालोद जिले के शासकीय माध्यमिक शाला जमरूवा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों को योग के महत्व, इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक क्षमता बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता है तथा एकाग्रता में सुधार होता है।
विद्यालय के प्रधान पाठक एच.एल. सिन्हा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य परंपरा है, जो स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नियमित योग करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में शिक्षिका झमित कुंवर, हिमलता सुखदेवे, रामकुमारी खुरश्याम तथा शिक्षक दीपक पटेल सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

User 1


.jpg)
.jpg)




