Header Ad


12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर, राज्य सरकार ने जारी की पदोन्नति एवं पदस्थापना सूची



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 12 तहसीलदारों को पदोन्नत किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान में डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नति के साथ ही संबंधित अधिकारियों की नवीन पदस्थापना भी की गई है। सरकार के इस फैसले से राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में अनुभवी अधिकारियों को उच्च दायित्व मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।


जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इससे जिलों में प्रशासनिक कार्यों के संचालन और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक गति आएगी। राज्य सरकार द्वारा जारी पदोन्नति सूची में शामिल 12 अधिकारियों को उनके अनुभव, सेवा अभिलेख एवं विभागीय प्रक्रिया के आधार पर डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, RAIPUR NEWS, 12TAHDILDAR BANE DEPUTY COLLECTOR NEWS, ADESH JARI NEWS

You might also like!