शिशुपाल पर्वत शिखर के नीचे मिला युवक और युवती का शव, शिनाख्त जारी



post

पब्लिक स्वर,महासमुंद। महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड अंतर्गत शिशुपाल पर्वत शिखर के नीचे एक युवक और युवती के शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत और कौतूहल का माहौल बन गया है, बतादे कि रविवार सुबह ग्रामीणों ने जब दोनों शवों को देखा तो तत्काल मामले की जानकारी सरायपाली थाने में दी वही सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

नहीं हो पाई है मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामला और अधिक पेचीदा हो गया है वही पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि शव कितने समय पुराने हैं और इनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाकर घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

प्रेमी जोड़ा होने की आशंका

वही दूसरी ओर स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा तेजी से फैल रही है कि मृतक युवक-युवती प्रेमी जोड़ा हो सकते हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह भी बताई जा रही है कि शिशुपाल पर्वत क्षेत्र पहले भी कथित तौर पर प्रेमी जोड़ों द्वारा आत्महत्या के मामलों को लेकर चर्चा में रहा है। हालांकि पुलिस ने इस तरह की किसी भी अटकल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इसे महज शुरुआती कयास माना जा रहा है। जांच एजेंसियां फिलहाल हर एंगल से मामले को देख रही हैं—चाहे वह आत्महत्या हो, दुर्घटना या फिर किसी आपराधिक घटना की आशंका। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS MAHASAMUNDNEWS SARAYPALINEWS MAHASAMUNDSARAYPALINEWS SISHUPALPARVATSHIKAHARNEWS SISHUPALPARVATSHIKHARKENICHEYUVAKORYUVTIKASHAVNEWS YUVAKORYUVTIKASHAVNEWS PREMPRASANGKIASANKANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER