अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, करीब 50 लोग घायल



post

पब्लिक स्वर,जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई वही जानकारी है कि उक्त हादसे में करीब 50 लोग घायल हो गए हैं, जबकि 4 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया।

सूत्रों की माने तो यह हादसा बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के करनाेद के पास तब हुआ जब बस कोरबा जिले के जमनीपाली से यात्रियों को लेकर रायगढ़ जिले के सरिया की ओर जा रही थी। इस दौरान करनाेद के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बतादे कि उक्त बस में लगभग 60 यात्री सवार थे, जिससे घायलों की संख्या अधिक हो गई।

इधर घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की वही दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही बम्हनीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला और सभी घायलों को बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस द्वारा धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती आशंका चालक के नियंत्रण खोने या सड़क की स्थिति से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS JANJGIRCHANPANEWS BAMNIDIHNEWS JANJGIRCHANPABAMNIDIHNEWS UATRIYONSEBHARIBASNEWS SADAKHADSEKASHIKARNEWS ANIYANTRITHOKARPALTIBASNEWS ANIYANTRITHOKARPALTIYATRIYONSEBHARIBASNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER