जनगणना कार्य में लगे शिक्षक के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज



post

पब्लिक स्वर,बिलासपुर। बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोघरा में जनगणना कार्य में लगे एक शिक्षक के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार की जानकारी सामने आ रही है वही पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

क्या हैं पूरा मामला

सूत्रों की माने तो शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उड़नताल में पदस्थ शिक्षक नेतराम पैकरा शनिवार सुबह करीब 10 बजे जनगणना ड्यूटी के चलते ग्राम घोघरा पहुंचे थे जहां वे निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक मकान नंबर 141 राम करेस चतुर्वेदी के घर में जानकारी एकत्र करने पहुंचे।

इस बीच गांव का ही निवासी निर्मल सतनामी वहां पहुंचा और शिक्षक से पूछताछ करने लगा जिसके बाद शिक्षक द्वारा जनगणना कार्य की जानकारी देने के बाद भी आरोपी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए उनसे मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उसने शिक्षक का आईडी कार्ड भी फाड़ दिया।

शिक्षक का कॉलर पकड़कर धमकी

इधर उक्त घटना के बाद शिक्षक पंचायत भवन पहुंचे पर वहां भी आरोपी का व्यवहार नहीं बदला जिसके बाद सरपंच के सामने ही आरोपी ने शिक्षक का कॉलर पकड़कर धमकी देना शुरू कर दिया जिसे देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।

आरोपी ने किया पीछा

इसके बाद शिक्षक वहां से दगौरी के लिए निकले तो आरोपी ने चुराघाट तक उनका पीछा किया जिससे शिक्षक काफी भयभीत हो गए और उन्होंने तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

फिलहाल पीड़ित की शिकायत के आधार पर बिल्हा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BILASPUENEWS BILASPURBILHANEWS JANGANNANEWS JANGANNAKARYNEWS SHIKCHAKSEMARPITNEWS JANGANNAKARYMELAGESHIKCHAKSEMARPITNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER