पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर शहर में हाल के दिनों में झपटमारी की बढ़ती घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं बतादे कि टिकरापारा और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्रों में बाइकर्स गैंग संगठित तरीके से सक्रिय है और सुबह से लेकर देर रात तक सुनसान या कम भीड़ वाले इलाकों को निशाना बना रहा है।
सुबह के समय पहली वारदात
सूत्रों की माने तो दतरेंगा निवासी प्रेम सिंह 30 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे गोकुल नगर गौठान जा रहे थे इस दौरान मुक्तिधाम के पास पीछे से आए तीन बाइक सवार युवकों ने उनकी जेब से मोबाइल झपट लिया।
दूसरी वारदात
वही दूसरी घटना 15 फरवरी की बताई जा रही है जहां गोकुल नगर मुक्तिधाम के पास ही पोषण नागरची से मोबाइल लूट की घटना हुई थी। पीड़ित ने शेख राजिक, अलताफ खान और मुस्तकीम खान की पहचान की है। इस केस और हालिया घटना में एक ही आरोपी का नाम सामने आना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सुराग है, जो गैंग की निरंतर सक्रियता और नेटवर्क की ओर इशारा करती हैं।
पुरानी बस्ती क्षेत्र में कमला उपाध्याय से पर्स झपटने की घटना ने मामले को और गंभीर बना दिया है। शीतला चौक के पास बदमाशों ने चलते स्कूटर से पर्स छीना, जिससे महिला गिरकर घायल हो गईं। इस घटना से स्पष्ट है कि गैंग अब जोखिम उठाने से नहीं हिचक रहा और महिलाओं को भी आसान टारगेट मान रहा है।
पुलिस कार्रवाई और चुनौतियां
पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। हालांकि, सवाल यह है कि फरवरी से सक्रिय इस गैंग पर अब तक प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो पाई। लगातार एक जैसे पैटर्न में हो रही घटनाएं इंटेलिजेंस और पेट्रोलिंग सिस्टम में कमी की ओर संकेत करती हैं।

User 1











