मज़दूर दिवस पर इंटक के सौजन्य से बचेली में काव्य का महाकुंभ, देशभर के कवियों ने बिखेरा शब्दों का जादू

गीत,व्यंग्य और हास्य की शानदार प्रस्तुति—देर रात तक गूंजता रहा तालियों का शोर, श्रोताओं ने लिया भरपूर आनंद



post

पब्लिक स्वर, बचेली। अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर बचेली में काव्य और संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिला, जब मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC), शाखा बचेली द्वारा स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (गेट नंबर–02) के सामने अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शानदार आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में नगरवासियों की उपस्थिति रही और देर रात तक काव्य की सरिता बहती रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएमडीसी बिआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स के प्रमुख श्रीधर कोडाली रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में महेश नायर (जीएम–एचआर), सौरभ मिश्रा (डीजीएम–एचआर), प्रह्लाद कुमार साहू (टाउन इंस्पेक्टर), अभय सिंह (अध्यक्ष, सेंट्रल कमेटी, MMWU–INTUC), ए.के. सिंह (सचिव, MMWU, किरंदुल) और डॉ. अरविंद पांडेय (मेडिकल ऑफिसर) शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं आमंत्रित कवियों के शाल-श्रीफल से सम्मान के साथ हुआ।
देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। रायपुर के गीतकार मीर अली मीर ने भावनात्मक रचनाओं से श्रोताओं को भावुक किया, जबकि मंदसौर के मुन्ना बैटरी ने हास्य-व्यंग्य के जरिए माहौल को हल्का-फुल्का और आनंदमय बना दिया।

लखनऊ के व्यंग्यकार पंकज प्रसून ने समसामयिक मुद्दों पर तीखे कटाक्ष कर दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया। प्रतापगढ़ की कवयित्री प्रीति पाण्डेय ने अपनी संवेदनशील कविताओं से दिलों को छुआ, वहीं सतना के कामता माखन ने बघेली अंदाज में हास्य का रंग घोलते हुए कार्यक्रम को रोचक बनाए रखा।
अंत में MMWU (INTUC) के सचिव आशीष यादव ने सभी अतिथियों, कवियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया।
पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों के समर्पित सहयोग से यह कवि सम्मेलन सफल और यादगार बन गया।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS BACHELINEWS DANTEVADABACHELINEWS MAJDURDIVASHPAIKAVYKAMAHAMUKABLANEWS MAHAMUKABLANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER