जंगल में 1 माह के हाथी शावक की संदिग्ध मौत, जांच जारी



post

पब्लिक स्वर,रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा वन परिक्षेत्र में एक हाथी के शावक का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बुधवार सुबह हाथी मित्र दल के सदस्य नियमित ट्रैकिंग के दौरान चिल्कागुड़ा और अंडोडेरा क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 176 आरएफ में पहुंचे, जहां उन्हें एक नन्हे हाथी का शव पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी, जिनमें एसडीओ और रेंजर सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे, मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक निरीक्षण में शावक के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया।

वन विभाग ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम कराया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत के स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सके हैं। ऐसे में शावक के सैंपल को आगे की जांच के लिए बरेली स्थित लैब भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा क्षेत्र में इस समय 13 हाथियों का एक झुंड विचरण कर रहा है, जिसमें 4-5 शावक भी शामिल हैं। मृत शावक की उम्र करीब एक माह से कम बताई जा रही है और वह इस झुंड का सबसे छोटा सदस्य था।

लैलूंगा सबडिविजन के एसडीओ एमएल सिदार के अनुसार, “मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक तौर पर किसी संक्रमण की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।”

फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और क्षेत्र में हाथियों की निगरानी बढ़ा दी गई है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIGADHNEWS LAILUNGANEWS RAIGADHLAILUNGANEWS HATHISAVAKKISANDHIGDHMAUTNEWS JANGALMEHATHISHAVAKKIMAUTNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER