“पब्लिक स्वर की खबर का बड़ा असर: पुलिस के ‘सब ठीक है’ दावे की खुली पोल, गीदम में जुआ-सट्टा संचालक गिरफ्तार”



post

डीएम सोना की रिपोर्ट
पब्लिक स्वर,गीदम/दंतेवाड़ा |दंतेवाड़ा जिले के गीदम में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ पब्लिक स्वर की लगातार खबरों का बड़ा असर देखने को मिला है। पनेड़ा स्टेडियम के पास लंबे समय से चल रहे अवैध जुआ-सट्टा के कारोबार पर आखिरकार पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल पिछले कई दिनों से गीदम के आम नागरिक पुलिसिया संरक्षण में चल रहे जुआं सट्टे से बच्चों के बिगड़ते भविष्य से त्रस्त थे और लिखित शिकायत तक की गई थी जिसे पब्लिक स्वर की टीम प्रमुखता से प्रकाशित कर रही थी लगातार खुलासा कर रही थी। खबरें सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस की ओर से पहले यह दावा किया गया था कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि नहीं चल रही है।

लेकिन अब एक आरोपी संतोष देवांगन की गिरफ्तारी ने पुलिस के उसी दावे पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जब सब कुछ ठीक था तो फिर यह कार्रवाई कैसे और कहां से हुई?

सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई गीदम थाने के स्तर पर नहीं, बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई है। माना जा रहा है कि मीडिया में लगातार हो रही किरकिरी और विभाग की बदनामी से बचने के लिए यह कदम उठाया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गीदम क्षेत्र में लंबे समय से जुआ-सट्टा का खेल खुलेआम चल रहा था, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी। अब जब मामला सुर्खियों में आया तो पुलिस हरकत में आई है।

फिलहाल इस कार्रवाई के बाद एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है
अगर अवैध जुआ-सट्टा पहले से चल रहा था तो स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं थी, और अगर थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?




PUBLICSWARNEWS CGNEWS GEEDAMNEWS DANTEWADAPOLICE CGPOLICE

You might also like!