पब्लिक स्वर,दंतेवाड़ा/किरंदुल। एनएमडीसी के बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स स्थित परियोजना चिकित्सालय ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट पहचान बनाई है। हैदराबाद के नोवोटेल कन्वेंशन सेंटर में इंटीग्रेटेड हेल्थ एंड वेलबीइंग कौंसिल द्वारा आयोजित भव्य समारोह में परियोजना चिकित्सालय को टियर-2 एवं टियर-3 शहर श्रेणी में प्रतिष्ठित “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान अस्पताल की आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं, डिजिटल हेल्थ सिस्टम, अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। परियोजना की ओर से यह पुरस्कार डॉ. एम. वी. लाल एवं डॉ. अभिषेक ने ग्रहण किया।
परियोजना चिकित्सालय वर्तमान में कर्मचारियों, उनके आश्रितों सहित आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। अस्पताल में आईसीयू, एनआईसीयू, सीटी-स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एंडोस्कोपी, लेप्रोस्कॉपी, फेको सर्जरी, ब्लड बैंक, कंपोनेंट लैब तथा 24 घंटे आपातकालीन सेवाओं जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे यह क्षेत्र के अग्रणी चिकित्सालयों में अपनी विशेष पहचान बना चुका है।
बताया गया कि एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अमिताभ मुखर्जी की दूरदर्शी सोच एवं डिजिटलीकरण की पहल के कारण अस्पताल ने स्मार्ट एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। वहीं किरंदुल कॉम्प्लेक्स के अधिशासी निदेशक रविंद्र नारायण के कुशल नेतृत्व तथा उपमहाप्रबंधक मानव संसाधन के. एल. नागवेणी के मार्गदर्शन में चिकित्सालय के डॉक्टरों, नर्सों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की सेवा भावना और समर्पण ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। यह सम्मान न केवल एनएमडीसी किरंदुल बल्कि पूरे बस्तर क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

User 1










