Header Ad


CG NEWS: 20 सालों बाद बड़े पैमाने पर नक्सलियों ने फैलाया दहशत



post

पब्लिक स्वर,बीजापुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान बीजापुर जिले में 20 सालों बाद बड़े पैमाने पर नक्सलियों ने दहशत फैलाया है। वही जानकारी है कि हार्डकोर नक्सली नागेश पदम के एनकाउंटर के विरोध में नक्सली संगठन ने आज बीजापुर बंद बुलाया है, वही इसका असर सुबह से देखने को मिल रहा। बतादे कि जिले में सभी दुकानें बंद हैं  इसके साथ ही बसों के पहिए भी थम गए हैं। बतादे कि नक्सलियों के बंद के चलते रायपुर, जगदलपुर, तेलंगाना, महाराष्ट्र और तेलंगाना जाने वाली यात्री बसों के पहिये बीजापुर में थमी है। बताया जा रहा है कि सभी यात्री बसें दहशत के कारण बस स्टैंड में खड़ी है। वही अंदरूनी इलाकों में भी यात्री गाड़ियां नहीं चल रही है वही जिला मुख्यालय से लेकर जिले के तमाम नगर कस्बों में नक्सली चेतावनी के मद्देनजर आज सुबह से व्यापारिक प्रतिष्ठानें बंद है। विदित हो कि लंबे समय बाद बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों द्वारा आहूत बंद असरकारक नजर आ रहा है। हालांकि बंद के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध जरूर किए गए हैं। इसके बाबजूद बुधवार शाम नक्सलियों ने बीजापुर-जगदलपुर नेशनल हाइवे पर मार्ग अवरोध कर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। ऐसे चुनाव के बीच नक्सलियों के तेज मूवमेंट से इनकार नहीं किया जा सकता है।



You might also like!