बिरयानी सेंटर की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, आबकारी विभाग ने मारा छापा



post

पब्लिक स्वर,मुंगेली। मुंगेली जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। संयुक्त आबकारी टीम ने मुंगेली शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और भोजनालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बस स्टैंड के पास संचालित एक बिरयानी सेंटर में अवैध रूप से शराब बेचे जाने का खुलासा हुआ।

आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई को सफल बनाने के लिए पहले ग्राहक बनकर बिरयानी सेंटर में प्रवेश किया और मौके की स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान यहां अवैध रूप से शराब की बिक्री होने की पुष्टि हुई। इसके बाद अधिकारियों ने तत्काल दबिश देकर 18 पाव गोवा व्हिस्की जब्त की, जिसकी कुल मात्रा 3.24 बल्क लीटर बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान बिरयानी सेंटर संचालक के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आबकारी विभाग के अनुसार जिले में अवैध शराब की बिक्री और परोसने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

अन्य स्थानों पर भी हुई कार्रवाई

कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने जिले के अन्य इलाकों में भी जांच अभियान चलाया। इसी क्रम में जवाहर वार्ड स्थित एक मकान पर दबिश देकर वहां अवैध रूप से शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराए जाने का मामला पकड़ा गया। मौके से शराब एवं अन्य सामग्री जब्त की गई। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS MUNGELINEWS BASSTENDNEWS MUNGELIBASSTENDNEWS BIRYANISENTARKIADHMESARABKAKAROBARNEWS BIRYANISENTARKIADHMEAVIDHSARABKAKAROBARNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER