ग्राहक तलाश रहे राजस्थान के दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 8 किलो से ज्यादा गांजा जब्त



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी कड़ी में टिकरापारा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 8.122 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर पश्चिम जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में टिकरापारा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड में घेराबंदी

थाना प्रभारी उप निरीक्षक बालेश्वर लहरे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर वर्मा और पुलिस टीम को 21 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भाठागांव बस स्टैंड स्थित शुलभ शौचालय के पास दो व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अलग-अलग पैकेटों में कुल 8.122 किलो गांजा बरामद किया गया।

राजस्थान के रहने वाले हैं आरोपी

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान दिलशेर खान (39 वर्ष), कसीम अली (27 वर्ष) के रूप में बताई। दोनों आरोपी राजस्थान के टोंक जिले के पुरानी टोंक थाना क्षेत्र स्थित बटवालन मोहल्ला, पहाड़िया गली के निवासी हैं।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

टिकरापारा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 442/2026 के तहत धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS TIKRAPARANEWS BHATHAGAONNEWS GANJATASKARINEWS GRAHAKTALASHRAHERAJASTHANKEGANJATASKARNEWS RAJASTHANKEGANJATASKARNEWS RAJASTHANKEGANJATASKARGIRAFTAARNEWS

You might also like!