IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त, राज्य शासन ने जारी किया आदेश



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में गृह विभाग में सचिव पद पर पदस्थ रमेश कुमार शर्मा को आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन की ओर से सचिव रजत कुमार द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत रमेश कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।

राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जाता है। इसी क्रम में यह नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि रमेश कुमार शर्मा राज्य प्रशासन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उन्हें प्रशासनिक अनुभव का व्यापक ज्ञान है। उनकी नियुक्ति से सहकारिता विभाग के कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS IASRAMESHKUMARSHARMANEWS SAHKARITAAYUKTNEWS IASRAMESHKUMARSHARMABANESAHKARITAAYUKTNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER