पैसों के विवाद में बेटे ने अपने ही पिता का फोड़ा सिर, मामला दर्ज



post

पब्लिक स्वर,बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक परिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। खर्च के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने अपने ही पिता पर लकड़ी की कुटनी से हमला कर दिया। हमले में पिता के सिर पर चोट आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मसानगंज स्थित सरजू बगीचा निवासी दीपक कुमार शर्मा (55) सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब 6 बजे वे अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनका बेटा सात्विक शर्मा उनसे खर्च के लिए पैसे मांगने लगा।

बताया जा रहा है कि पिता द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर सात्विक शर्मा नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। जब दीपक शर्मा ने उसे ऐसा करने से रोका, तो विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में युवक ने अपने पिता को जान से मारने की धमकी दी और घर में कपड़े धोने के लिए इस्तेमाल होने वाली लकड़ी की कुटनी उठाकर उन पर हमला कर दिया।

हमले में दीपक शर्मा के सिर पर चोट लगी। शोर-शराबा सुनकर उनकी पत्नी नीता शर्मा मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद घायल पिता ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS BILASPURNEWS SIVELLINENEWS BILASPURSIVILLAINNEWS PAISONKEVIVADNEWS PAISONKEVIVADMEPITAPARHAMLANEWS PAISONNEKIVEVDMEPITAKAFODASIRNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER