रायपुर भाठागांव ओवरब्रिज के पास मेन पाइपलाइन फटने से सड़क बनी नदी, देर रात तक नहीं पहुंची मरम्मत टीम



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात नगर निगम की मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन फट जाने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण मुख्य मार्ग सहित आसपास की कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाइपलाइन फूटने के बाद पानी तेज दबाव के साथ सड़क पर फैलने लगा। कुछ ही देर में सड़क का बड़ा हिस्सा पानी से भर गया। जलभराव का असर वेदही अस्पताल जाने वाली गली तक देखा गया, जहां लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। रात के समय अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शहर की जलापूर्ति पर पड़ सकता है असर

जानकारी के मुताबिक, जिस पाइपलाइन में लीकेज हुआ है वह शहर की विभिन्न पानी टंकियों तक पानी पहुंचाने वाली प्रमुख लाइन मानी जाती है। ऐसे में पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। यदि समय रहते मरम्मत कार्य पूरा नहीं हुआ तो अगले कुछ दिनों तक जल वितरण व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

देर रात तक नहीं पहुंची मरम्मत टीम

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पाइपलाइन फूटने की सूचना संबंधित अधिकारियों और नगर निगम को दी गई थी, लेकिन देर रात तक मरम्मत दल मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों का कहना है कि समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद होता रहा और जलभराव की समस्या लगातार बढ़ती गई।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS BHANTHAGAONNEWS RAIPURBHANTHAGAONNEWS BHATHAGAONOVERBRIGNEWS MENPAIPLAINEFATNESESADAKBANINADINEWS DERRATNAHIPAHINCHITEEMNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER