पब्लिक स्वर,उत्तरप्रदेश।अब कुत्तों के काटने पर डॉग ओनर की खैर नहीं।दरअसल ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लॉ रेजिडेंसिया सोसाइटी की लिफ्ट में 6 साल के मासूम बच्चे पर कुत्ते हमला कर उसे जख्मी कर दिया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने डॉग ऑनर पर 10 हजार का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही बच्चे के इलाज का पूरा खर्च उठाने का भी आदेश दिया है।
पीड़ित बच्चे के इलाज का पूरा खर्च उठाने का भी आदेश दिया। इस घटना में बच्चे के हाथ में चोट आई थी जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था।उक्त घटना तब घटी जब बच्चा अपनी मां के साथ घर आ रहा था।
जानकारी के मुताबिक परिवार 15 वे फ्लोर पर रहता था और डॉगी को जानने की वजह से लिफ्ट से नीचे उतरने के दौरान जगह दे दी। डॉग ओनर ने भी कहा था घबराइए मत नही काटेगा लेकिन जैसे ही वो अपने बच्चे साथ लिफ्ट में आई कुत्ते ने उनके बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते के काटने की यह घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
इसके अलावा बच्चे के माता- पिता ने बताया कि डॉग ऑनर ने उनके घर आकर माफी मांगी। पीड़ित परिवार ने इस मामले की पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Public Swar Desk
















