तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया डिलीवरी बॉय, मौत



post

पब्लिक स्वर,बलरामपुर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा अंबेडकर चौक के पास हुआ, जहां विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान विकास देवांगन के रूप में हुई है, जो चलगली क्षेत्र के बड़का गांव का रहने वाला था। वह वाड्रफनगर में रहकर एक डिलीवरी कंपनी में काम करता था। जानकारी के अनुसार, विकास बाइक से वाड्रफनगर से महेवा की ओर सामान की डिलीवरी देने जा रहा था। इसी दौरान अंबेडकर चौक के पास सामने से आ रही ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद ट्रक चालक युवक को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BALRAMPURNEWS VADRAFNAGARNEWS BALRAMPURVADRAFNAGARNEWS TEJRAFTAARTRAKNEWS BAKKSAVARKIMAITNEWS DILIVRIBOLYKIMAITNEWS TEJRAFTAARKICHAPETMEAYADILIVRIBOYNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER