पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोर्रा में गाय के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। घटना को लेकर बजरंग दल के युवाओं ने भखारा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान राजू गनीर के रूप में हुई है। ग्रामीणों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक को गाय के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा गया, जिसके बाद स्थानीय युवकों ने उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
बजरंग दल के युवाओं ने थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में पशु क्रूरता सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

User 1






.jpg)





