प्रेमी की दूसरी जगह शादी की खबर सुनते ही टॉवर पर चढ़ गई नाबालिग, पुलिस ने संभाला मोर्चा



post

पब्लिक स्वर,जशपुर। जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत् बुधवार को एक नाबालिग लड़की के मोबाइल टॉवर पर चढ़ जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज घटनाक्रम के दौरान पुलिस, ग्रामीण और स्थानीय प्रशासन उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे रहे। आखिरकार समझाइश और सतर्कता के साथ नाबालिग को सकुशल नीचे उतार लिया गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना तुमला थाना क्षेत्र के कोल्हनझरिया गांव की है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि नाबालिग अपने प्रेमी की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज थी। इसी बात से आहत होकर वह गांव के पास स्थित एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर पर लड़की को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से लड़की से लगातार बातचीत की। उसे शांत करने और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाइश दी जाती रही।करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास रंग लाए और नाबालिग को सुरक्षित टॉवर से नीचे उतार लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से नाबालिग बालिका को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। फिलहाल उसे समझाइश दी जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS JASHPURNEWS TUMLATHANANEWS JASHPURTUMLATJANANEWS PREMIKIDUSRIJAGAHSADINEWS PREMIKIDUSRIJAGAHSADIKIKHABARSUNTOWARPARCHADHINABALIGNEWS MOBAILETAWARPARCHADHINABALIGNEWS NEWS

You might also like!