ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर की चपेट में आने से 3 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत



post

पब्लिक स्वर,कोंडागांव। कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरने के बाद बच्चा पीछे चल रहे रोटावेटर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मानिकपुर निवासी दुखा राम वट्टी मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई का कार्य कर रहे थे। इस दौरान उनका 3 वर्षीय पुत्र भी ट्रैक्टर पर उनके साथ मौजूद था। जुताई के दौरान अचानक मासूम का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आने से बच्चे को गंभीर चोटें आईं। घटना होते ही दुखा राम ने तत्काल ट्रैक्टर बंद कर बेटे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मासूम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे मानिकपुर गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए शोक व्यक्त किया है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS KONDAGAONNEWS विश्रामपुरिणीस KONDAGONVISHRAMPURINEWS TRECTORSEGIRKARMASUMKIMAUTNEWS ROTOVETARKECHAPETMEANESEMASUMKIMAUTNEWS JUTAIKARTESAMAYTRECTORSEGIRAMASUMNEWS

You might also like!