पब्लिक स्वर,बचेली। गो सम्मान को बढ़ावा देने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत 27 अप्रैल 2026 (गो सम्मान दिवस) पर भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, व्यापारी, साधु-संत, गो सेवक-सेविकाएं एवं धर्मप्रेमी नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस अवसर पर निकाली गई गौ सम्मान यात्रा गायत्री सत्संग भवन से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से गुजरते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। यात्रा में पुरुष, महिलाएं, बच्चे और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए और भीषण गर्मी के बावजूद हाथों में झंडे लेकर जोरदार नारेबाजी करते नजर आए।
एसडीएम कार्यालय पहुंचकर गौ भक्तों ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। साथ ही नगर में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या को देखते हुए उनके आश्रय, इलाज और देखरेख के लिए गौठान निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन गायत्री मंदिर, बचेली, जिला दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में किया गया। अभियान से जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल नंबर 9067777323 तथा संपर्क के लिए 9406356549, 7489432069 जारी किए गए हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़कर गौ संरक्षण और सम्मान की दिशा में योगदान देने की अपील की है।

User 1











