धर्मपुर कैंप की 11 गरीब महिलाएं दो साल से महतारी वंदन योजना के लाभ से वंचित, फॉर्म गुम होने का आरोप



post

पब्लिक स्वर,दंतेवाड़ा/किरंदुल। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता पाने वाली 11 महिलाओं ने मुख्य अधिकारी, जन शिकायत विभाग को पत्र लिखकर अपनी व्यथा व्यक्त की है। इन महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने दो साल पहले वार्ड क्रमांक 4, धर्मपुर कैंप स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सभी दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा किया था, लेकिन फॉर्म कहीं गुम हो गया। न तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और न ही नगर पालिका के पास इसका कोई जवाब है, जिसके कारण वे योजना के लाभ से पूरी तरह वंचित हैं।

ये सभी महिलाएं गरीबी रेखा (BPL) के अंतर्गत आती हैं और योजना का लाभ मिलने से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता था। महिलाओं ने छत्तीसगढ़ सरकार से अपील की है कि उनके मामले में तत्काल संज्ञान लिया जाए और कोई समाधान निकाला जाए ताकि उन्हें योजना का हक मिल सके।
शिकायतकर्ता महिलाओं के नाम है, सुलता साहू, रेणुका साहू, जानकी, लक्ष्मी साहू, शारदा अनिला, मोनिका साहू, गणेश्वरी ठाकुर, शोभा, कुंती साहू, चंद्रिका ठाकुर, शांति ठाकुर है।

शिकायतकर्ता महिलाओं ने अपने पत्र में मुख्य अधिकारी से निवेदन किया है कि, गुम हुए फॉर्म की जांच कराई जाए।
उनके आवेदनों को दुबारा स्वीकार कर तुरंत प्रक्रिया पूरी की जाए।
यदि आवश्यक हो तो विशेष शिविर लगाकर या वैकल्पिक व्यवस्था से उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाए।
महिलाओं ने लिखा है, “हम सभी गरीबी रेखा के अंतर्गत आते हैं। दो वर्ष से हम इस योजना से वंचित हैं। कृपया ऐसा समाधान निकाला जाए कि हमें इस योजना का लाभ मिल सके।”



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DANTEVADANEWS BACHELINEWS DANTEVADABACHELINEWS DHARAMPURCAIMPNEWS 11GARIBMAHILAYENFOSAALSEMAHTARIVANDANYOJNASEVANCHITNEWS MAHTARIVANDANYUJNASEVANCHITNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER