फार्महाउस पर सजी थी जुए की महफिल, मालिक समेत 8 गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,बिलासपुर। बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी जुआ कार्रवाई करते हुए ग्राम गतौरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म पर छापा मारकर फार्महाउस मालिक समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 80 हजार रुपए नकद, 11 मोबाइल फोन और 5 चारपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।

पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि वृंदावन ग्रीन फार्म में ताश के जरिए बड़े स्तर पर जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने के बाद सीएसपी सिविल लाइन और कोटा एसडीओपी के नेतृत्व में टीम गठित कर देर रात फार्महाउस में दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान मौके पर कई लोग जुआ खेलते मिले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फार्म मालिक मनीष शर्मा समेत कुल 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में ओमनगर सिविल लाइन निवासी रोशन सिंह (38), राजीव गांधी चौक निवासी मुन्ना गोयल, दीनदयाल कॉलोनी मंगला निवासी विकास सिंह, विद्यानगर तारबहार निवासी मनीष शर्मा (42), विद्यानगर निवासी नीरज शर्मा (42), सकरी स्थित रामा लाइफ सिटी निवासी दीपक अग्रवाल (37), तखतपुर निवासी चंद्रकिशन अग्रवाल और तिफरा नया बस स्टैंड निवासी मयंक सोनकर (20) शामिल हैं।

फार्महाउस में चल रहा था हाईप्रोफाइल जुआ

पुलिस कार्रवाई के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि शहर और आसपास के इलाकों में फार्महाउसों में हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे संचालित हो रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों में कारोबारी और शहर के संपन्न परिवारों से जुड़े लोगों के नाम सामने आने के बाद मामला और चर्चाओं में आ गया है।

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

फार्महाउस पर हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि जुए के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे और यहां पहले से कितने समय से गतिविधियां संचालित हो रही थीं।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BILASPURNEWS KONITHANANEWS BILASPURKONITHANANEWS JUWAFADHNEWS FATMHOUSEPATSAJITHIJUYEKIMAHGILNEWS JUYEKIMAHFILNEWS FARMHAUSMEJUYEKIMAHGILNEWS MALIKSAHIT8GIRAFTARNEW

You might also like!


RAIPUR WEATHER