महिलाओं समेत दर्जनभर लोगों ने शराब दुकान में की तोड़फोड़, दो कर्मचारी घायल



post

पब्लिक स्वर,बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के लवन थाना क्षेत्र स्थित लाहोद की शासकीय कंपोजिट शराब दुकान में शुक्रवार शाम जमकर हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। विवाद के दौरान शराब दुकान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में शराब दुकान के दो कर्मचारी घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 3 बजे करीब दर्जनभर युवक और पांच महिलाएं डंडे लेकर शराब दुकान पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक नशे की हालत में थे और पहुंचते ही उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों से विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने शराब दुकान कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। इस दौरान दो कर्मचारी घायल हो गए। कर्मचारियों ने स्थिति संभालने और समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला और बिगड़ गया। हंगामे के बीच कुछ लोग दुकान के भीतर और काउंटर तक पहुंच गए, जहां शराब की बोतलों में तोड़फोड़ की गई। इससे दुकान परिसर में भगदड़ और तनाव का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। दोनों पक्षों की ओर से लवन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शासकीय शराब दुकान में तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट, गाली-गलौज और शांति भंग करने समेत आधा दर्जन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BALAUDABAJARNEWS LAVANTHANANEWS BALAUDABAARLAVANTHANANEWS MAHILAONSAMETDARJANBHARLOGONNESARABDUKANMEKIYODFODHNEWS DOKARMCHARIGHAYALNEWS SARABDUKANMETODFODHNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER