फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में आरक्षक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर में पुलिस विभाग के एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि माना थाना क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबने से आरक्षक रमाकांत सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस विभाग के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, आरक्षक रमाकांत सिंह शनिवार दोपहर अपने कुछ साथी कर्मचारियों के साथ वीआईपी रोड स्थित पुजारी फार्म पहुंचे थे। इसी दौरान शाम करीब साढ़े 5 बजे स्विमिंग पूल में डूबने की घटना हुई। साथियों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। माना थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

सूत्रों के मुताबिक, आरक्षक रमाकांत सिंह पिछले दो-तीन दिनों से मानसिक रूप से कुछ परेशान बताए जा रहे थे। हालांकि, उनकी परेशानी की वजह क्या थी, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न ही विभाग और न ही परिजनों की ओर से इस संबंध में कोई बयान सामने आया है।

फिलहाल पुलिस फार्म हाउस में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मौके की परिस्थितियों, सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS POLICEARAKCHAKKIMAUTNEWS SANDIGDHMAUTNEWS FARMHOUSEKESWIMMINGPOOLNEWS FARMHOUSEKESWIMMINGPOOLMEMAUTNEWS FARMHOUSEKESWIMMINGPOOLNEWS FARMHOUSEKESWIMMINGPOOLMESANDIGDHMAUTNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER