इमरजेंसी सेवाओं के लिए छत्तीसगढ़ में दौड़ेंगी डायल-112 की 400 नई हाईटेक गाड़ियां, अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। छत्तीसगढ़ में इमरजेंसी सेवाओं को और अधिक मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेशभर में डायल-112 सेवा के लिए 400 से अधिक नई गाड़ियां सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने 18 मई के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले डायल-112 वाहनों की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में डायल-112 वाहन पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचे। प्रदेश में जारी ईंधन संकट के बीच सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
जानकारी के मुताबिक, नई डायल-112 गाड़ियों को अत्याधुनिक तकनीक और हाई सिक्योरिटी फीचर्स से लैस किया गया है। प्रत्येक वाहन में सीसीटीवी कैमरे, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

सरकार का उद्देश्य पुलिस सहायता और आपातकालीन रिस्पॉन्स सिस्टम को पहले से अधिक तेज, प्रभावी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। नई गाड़ियों के संचालन से प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को त्वरित सहायता मिलने की उम्मीद है। अमित शाह द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद ये सभी वाहन प्रदेशभर में डायल-112 सेवा के तहत सक्रिय रूप से तैनात कर दिए जाएंगे।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS EMERGENCYSEVANEWS EMERGENCYSEVAONKELIYEDIAL112KI400NAIHIGHTECHGAFIYANNEWS DIAL112KI400NAIHIGHTECHGAFIYANNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER