गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या के बाद पति फरार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस



post

पब्लिक स्वर,अम्बिकापुर। शहर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी ही गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासों ने डॉक्टरों और पुलिस अधिकारियों को भी झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान पाए। रिपोर्ट के मुताबिक मृतका के शरीर पर 18 से अधिक गंभीर चोटें थीं, जिससे साफ है कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी।

सबसे हैरान करने वाला खुलासा तब हुआ जब डॉक्टरों को महिला के प्राइवेट पार्ट के अंदर लोहे की रेती मिली, जो लगभग 10 सेंटीमीटर तक अंदर धंसी हुई थी। इस बर्बरता को देखकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी स्तब्ध रह गए। बताया जा रहा है कि मृतका करीब तीन माह की गर्भवती थी। आरोपी की क्रूरता के चलते महिला के गर्भ में पल रहे मासूम की भी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS AMBIKAPURNEWS GARBHVATIPATNIKIHATYANEWS GARBHVAYIPATNIKINIRMAMHATYANEWS HATYAKEBAADPATIFARARNEWS PATNIKIHATYAKARPATIFARARNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER