हाईवे पर कार में आग लगते ही मची अफरा-तफरी, तीन लोग सुरक्षित



post

पब्लिक स्वर,कोरबा। कोरबा जिले में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कोरबा-कटघोरा नेशनल हाईवे पर एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। कार में सवार तीन लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना जेलगांव मार्ग की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, कार में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री विकास महतो के भाई डॉ. विवेक महतो समेत तीन लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन कोरबा से कटघोरा की ओर जा रहा था, तभी अचानक कार से धुआं निकलना शुरू हुआ। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार सवारों ने तुरंत वाहन रोककर बाहर छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी कार जलकर खाक हो गई। घटना के दौरान हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार आग की लपटों में घिरी नजर आ रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS KORBANEWS KATGHORANEWS JELGAONNEWS HIGHWAYPARCAARMELAGIAAGNEWS CAARMELAGIAAGNEWS CAARMELAGIAAGSEAFRATAFRINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER